बुलेट चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Mar 08, 2026 04:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - पिपरी थाना क्षेत्र के कुसुवां गांव निवासी रामअभिलाष ने बताया कि 15 फरवरी को उनके बेटे अमित कुमार सरोज की स्कूटी को एक बुलेट सवार ने टक्कर मारी, जिससे उसका पैर टूट गया। इलाज जारी है और पुलिस ने आरोपी चालक की बुलेट की तलाश शुरू कर दी है।

पिपरी थाना क्षेत्र के कुसुवां गांव निवासी रामअभिलाष ने बताया कि 15 फरवरी को उसका बेटा अमित कुमार सरोज स्कूटी की सर्विसिंग कराने मनौरी बाजार जा रहा था। मनौरी पॉवर हाउस के समीप विपरीत दिशा से आए बुलेट सवार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। इससे उसका पैर टूट गया था। इलाज अभी भी चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बुलेट समेत तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


