ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Feb 15, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह डील भारत के लिए नुकसानदायक है और इससे स्थानीय कारोबार प्रभावित होगा। जिलाध्यक्ष इलियास खान ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए डील को निरस्त करने की मांग की।

ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय में मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। डील को भारत के लिए नुकसानदायक बताया। कहा कि इससे भारत का कारोबार प्रभावित होगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष इलियास खान ने कहा कि इस ट्रेड डील को तत्काल निरस्त किया जाए क्योंकि यह भारतीय किसानों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों और आम नागरिकों के हितों के खिलाफ है। इससे स्थानीय बाजार में सस्ते विदेशी उत्पादों की बाढ़ आ जाएगी। इस मौके पर मो. असद काशी प्रांत सचिव, अर्चना गौतम, राम लखन मौर्य, श्रेया सिंह, आफरोज बेगम आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;