मौसी के घर गई बालिका का किया अपहरण

Mar 07, 2026 04:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - कोतवाली क्षेत्र के कादिराबाद गांव में 23 फरवरी 2026 को 8 वर्षीय खुशी खेलते समय लापता हो गई। बाद में पता चला कि अमुरा गांव के एक युवक ने उसे बाइक से अगवा किया। महिला ने अपने बहनोई के खिलाफ भी आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी से की गई है, जो जांच के आदेश दे चुके हैं।

मौसी के घर गई बालिका का किया अपहरण

कोतवाली क्षेत्र के कादिराबाद गांव की मालती देवी ने बताया कि वह अपनी आठ वर्षीय बेटी खुशी के साथ बहनोई के यहां निमंत्रण में शामिल होने पास के गांव महुआ खाड़ा गई थी। 23 फरवरी 2026 की सुबह बेटी बहनोई के घर के समीप खेल रही थी। इस दौरान संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि अमुरा गांव में रहने वाला एक युवक अपने माता-पिता के साथ मिलकर बाइक से उसे अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक इस काम में बहनोई के गांव की एक महिला ने आरोपियों का सहयोग किया है। पीड़ित महिला ने शनिवार को मामले की शिकायत एसपी राजेश कुमार से की है।

उन्होंने नगर कोतवाल सुनील कुमार सिंह को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।