Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi News13-Year-Old Girl Molested in Charwa Police File Case Against Accused

किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर पीटा
संक्षेप:
Kausambi News - चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ अनिल उर्फ पगला ने छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला और उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने अपने परिजनों को बताया,...
Aug 19, 2025 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी के साथ कृष्णा डोली गांव के अनिल उर्फ पगला पुत्र धर्मपाल ने सोमवार को छेड़खानी की। किशोरी को दबोच कर उसने अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर मारपीट कर युवक भाग निकला। युवक ने किशोरी को जान से मार देने की धमकी दी है। किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह आगबबूला हो गए। वह किशोरी को लेकर चरवा थाना पहुंचे। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश में जुट गई है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


