ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदोआबा में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले, महिला की मौत

दोआबा में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले, महिला की मौत

कोरोना ने अपनी दस्तक कलक्ट्रेट में भी दे दी है। डीएम कार्यालय में बने कोविड-19 कंट्रोल रूम के चार कर्मचारी समेत छह कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा पिपरी थाना के पांच सिपाही भी पॉजिटिव हैं।...

दोआबा में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले, महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 20 Aug 2020 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना ने अपनी दस्तक कलक्ट्रेट में भी दे दी है। डीएम कार्यालय में बने कोविड-19 कंट्रोल रूम के चार कर्मचारी समेत छह कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा पिपरी थाना के पांच सिपाही भी पॉजिटिव हैं। गुरुवार को कुल 13 लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है। सभी लोगों को कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं निजी अस्पताल में भर्ती पइंसा की महिला की मौत हो गई।

कोरोना की चपेट में तेजी से लोग आ रहे हैं। जैसे-जैसे जांच तेज हो रही है, वैसे-वैसे संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रैंडम सैंपलिंग में गुरुवार को कलक्ट्रेट में स्थित कोविड-19 के कंट्रोल रूम में तैनात चार कर्मचारी कोरोना से पॉजिटिव मिले। इनके अलावा भूलेख व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। इनकी जांच रिपोर्ट आते ही कलक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। पिपरी थाना क्षेत्र के पांच सिपाही भी संक्रमित मिले हैं। सभी लोगों को कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलक्ट्रेट के छह कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एहतियातन कलक्ट्रेट को 24 घंटे बंद रखने का निर्देश जारी किया है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट नहीं खुलेगी, न ही कोई कार्य होगा।

पइंसा की रहने वाली महिला 15 अगस्त को एक निजी अस्पताल में डिलेवरी के लिए भर्ती हुई थी। इसके बाद उसमें कोरोना का संक्रमण मिला था। डिलेवरी के बाद बच्चा तो स्वस्थ रहा लेकिन महिला की हालत बिगड़ती गई। परिजन उसे प्रयागराज फिर पीजीआई लखनऊ ले गए। इसके बाद वापस जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें