ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकौशाम्बी में 12वीं की टॉपर रितू बनीं एक दिन की बीडीओ

कौशाम्बी में 12वीं की टॉपर रितू बनीं एक दिन की बीडीओ

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को सदर ब्लॉक कार्यालय में अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां 12 वीं की जिला टॉपर रितू त्रिपाठी को एक दिन का...

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को सदर ब्लॉक कार्यालय में अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां 12 वीं की जिला टॉपर रितू त्रिपाठी को एक दिन का...
1/ 3राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को सदर ब्लॉक कार्यालय में अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां 12 वीं की जिला टॉपर रितू त्रिपाठी को एक दिन का...
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को सदर ब्लॉक कार्यालय में अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां 12 वीं की जिला टॉपर रितू त्रिपाठी को एक दिन का...
2/ 3राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को सदर ब्लॉक कार्यालय में अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां 12 वीं की जिला टॉपर रितू त्रिपाठी को एक दिन का...
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को सदर ब्लॉक कार्यालय में अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां 12 वीं की जिला टॉपर रितू त्रिपाठी को एक दिन का...
3/ 3राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को सदर ब्लॉक कार्यालय में अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां 12 वीं की जिला टॉपर रितू त्रिपाठी को एक दिन का...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 24 Jan 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को सदर ब्लॉक कार्यालय में अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां 12 वीं की जिला टॉपर रितू त्रिपाठी को एक दिन का बीडीओ बनाया गया। खंड विकास अधिकारी का कार्यभार संभालते ही रितू एक्शन मोड पर आ गईं। उन्होंने अफसरों का परामर्श लिया और मातहतों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन-कनवार की छात्रा रितू त्रिपाठी ने वर्ष यूपी बोर्ड 2020 की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला टॉप किया था। रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला प्रशासन ने कुछ हटकर करने का निर्णय लिया। डीएम अमित कुमार सिंह के निर्देश पर रितू को एक दिन का बीडीओ बनाया गया। रितू को इस बात की सूचना पहले ही दी गई थी। लिहाजा सुबह ही वह कार्यभार संभालने सदर ब्लॉक कार्यालय आ गई। डीएम अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी व बीडीओ सुधीर गुप्ता ने रितू को बुके देकर सम्मानित किया। इसके बाद रितू को बीडीओ की कुर्सी पर बैठाया गया। यहां बीडीओ पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद फरियादियों की शिकायतें सुनीं। एक शिकायत का निस्तारण भी किया। ब्लॉक के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया। एडीओ से स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की जानकारी ली। ग्राम पंचायत अधिकारियों से गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में पूछा। अकाउंटेंट से पूछा कि कितने काम होने हैं, कितने का टेंडर हो गया है, कहीं कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। रितू में अजब सा उत्साह देखने को मिला। उसने आला अधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस मौके पर सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें