लोकरंग महोत्सव: आल्हा और बिरहा से कलाकारों ने बांधा समां
Kausambi News - लोकरंग महोत्सव के दूसरे दिन, कलाकारों ने पारंपरिक गीत आल्हा और बिरहा से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत लोककला महासंघ के जिलाध्यक्ष ने दीप जलाकर की। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच, नौटंकी...
लोकरंग महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत लोककला महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार रसिया ने दीप जलाकर किया। इसके बाद कलाकारों ने परंपरागत गीत आल्हा और बिरहा के माध्यम से समा बांधा। कार्यक्रम स्थल श्रोताओं से खचाखच भरा नजर आया। संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से सर्वस्व लोक कल्याण स्वैच्छिक संस्था की ओर से आयोजित 12वें कौशाम्बी लोकरंग महोत्सव 2024 के दूसरे दिन दर्शकों की भीड़ रही। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति अमरावती कला विकास परिषद कौशाम्बी की पारंपरिक लोकगीत, आल्हा, बिरहा रही। लोकगीत की प्रथम श्रेणी की इस कला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटेलाल, बलराम, शिवमूरत ने वादन पर तो सुंदरलाल, पृथ्वीराज ने कोरस में तथा गायन में देशराज पटारिया, जयकरण जिद्दी एवं अनिशा प्रजापति ने खूब तालियां बटोरी। दूसरी प्रस्तुति उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा प्रायोजित सर्वस्व लोक कल्याण स्वैच्छिक संस्था कौशाम्बी द्वारा प्रस्तुत नौटंकी अमर सिंह राठौर रही। निर्देशक तेजेंद्र सिंह तेजू ने इस नौटंकी के माध्यम से अमर सिंह राठौर राजपूत की अदम्य वीरता को बखूबी मंचन के माध्यम से उकेरा...। कलाकार शिवाकांत, गया प्रसाद, सूर्यबली, पत राखन, सुरेश, पीतई लाल, बालेन्द्र, आनन्द, महेश, छीतानी लाल, भोला, शिव, संतोष कुमार, राम विशाल, रज्जन एवं संतोष ने अपनी-अपनी भूमिका से न्याय किया। सह निर्देशक गया प्रसाद एवं भयंकर सिंह रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने दर्शकों से अपने पारंपरिक लोककला को जीवंत बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन कौशिक भट्टाचार्य ने किया। कार्यक्रम के समापन उद्घोषणा में संस्था सचिव तेजेन्द्र सिंह तेजू ने अपार भीड़ को लोककला के प्रति जागरूकता के लिए आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।