हैंडपंप पर पानी भरने गए बालक को पीटा

Feb 14, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा गांव में 12 वर्षीय अमन ने हैंडपंप पर पानी भरते समय पड़ोसी की बाल्टी गिरा दी। इस पर पड़ोसी ने उसे गाली देते हुए पीटा, जिससे अमन को गंभीर चोटें आईं। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हैंडपंप पर पानी भरने गए बालक को पीटा

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा गांव का 12 वर्षीय अमन पुत्र आशुतोष शनिवार की सुबह घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गया था। इस दौरान वहां पर रखी पड़ोसी की बाल्टी धक्का लगने पर उससे गिर गई। आरोप है कि इतनी सी बात पर गाली-गलौज करते हुए पड़ोसी ने उसकी पिटाई कर दी। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।