Hindi NewsUP Newskaun ho tum Puwaiyan MLA get angry after farmer told about his problem video goes viral
कौन हो तुम...समस्या बताने पर भड़क गए पुवायां विधायक, किसान को हड़काया, वीडियो वायरल

कौन हो तुम...समस्या बताने पर भड़क गए पुवायां विधायक, किसान को हड़काया, वीडियो वायरल

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो यूपी के शाहजहांपुर जिले का है। वीडियो में पुवायां से विधायक चेतराम पासी से एक किसान समस्या पूछ रहा है, इस पर विधायक भड़क जाते हैं और किसान को हड़काने लगते हैं।

Oct 26, 2025 03:01 pm ISTDinesh Rathour शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो यूपी के शाहजहांपुर जिले का है। वीडियो में पुवायां से विधायक चेतराम पासी से एक किसान समस्या पूछ रहा है, इस पर विधायक भड़क जाते हैं और किसान को हड़काने लगते हैं। दरअसल पुवायां मंडी में शनिवार को पुवायां विधायक चेतराम पासी निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान एक किसान कुछ कागज लेकर अपनी समस्या बताने लगा। इस पर विधायक भड़क गए और हड़काते हुए कहा-कौन हो तुम। किसान ने अपना परिचय दिया तो विधायक ने उसके कागज चेक करने के लिए एसडीएम से कह दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार दोपहर बाद पुवायां मंडी में पुवायां विधायक चेतराम निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे और एसडीएम चित्रा निर्वाल भी मौजूद थीं। मंडी का निरीक्षण कर विधायक बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक किसान ने कहा विधायक जी 50 बार कह चुके हैं, लेकिन आप मेरी समस्या नहीं सुन रहे हैं। इस पर विधायक भड़क गए। हड़काते हुए कहा, कौन हो तुम। उसने कहा मैं किसान हूं। फतेहपुर का रहने वाला हूं। इसके बाद विधायक ने कहा अपनी आईडी और कागज लाओ। आईडी और कागज लेकर एसडीएम पुवायां को दिया। एसडीएम से कहा कि कागज चेक कराओ यह किसान है कि नहीं। उसके बाद किसान ने दोबारा विधायक से कहा कि हमारे यहां छुट्टा पशु हैं। वह भी पकड़वा दीजिए। इसके बाद विधायक बचते हुए निकल गए।

पुवायां विधायक चेतराम पासी ने बताया, पुवायां मंडी में शिकायत मिल रही थी की माफिया का बोलबाला है। इसलिए वहां निरीक्षण करने गए थे। एसडीएम और डिप्टी आरएमओ भी मौजूद थे। मेरे जाने के आधे घंटे बाद सभी माफिया की ट्राली वहां से भाग गई। यह जो सवाल-जवाब करने आया था, यह माफिया द्वारा ही तैयार किया गया षड्यंत्र है। बाकी किसानों को तो मैं जानता ही हूं। यह केवल एक मुद्दा बनाया गया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |