Hindi NewsUP NewsKarni Sena district president announces reward of 5 lakh 51 thousand for anyone who brings Sanjay Nishad tongue cut off
योगी के मंत्री संजय निषाद की जबान काटकर लाने वाले को 5 लाख 51 हज़ार इनाम, करणी सेना का ऐलान

योगी के मंत्री संजय निषाद की जबान काटकर लाने वाले को 5 लाख 51 हज़ार इनाम, करणी सेना का ऐलान

संक्षेप:

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद द्वारा दिए गये विवादित बयान के घमसान मच गया है। करणी सेना के बलिया जिलाध्यक्ष ने मंत्री के जीभ काट लाने वाले को 5 लाख 51 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। 

Mon, 1 Dec 2025 08:48 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बलिया
share Share
Follow Us on

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के एक बयान पर घमासान मच गया है। उनके खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन होने लगे हैं। इस बीच करणी सेना के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह सुखन ने मंत्री की जीभ काटकर लाने वाले को संगठन की ओर से 5 लाख 51 हजार इनाम देने का ऐलान किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कमलेश सिंह के बयान का वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है, 'कान खोलकर सुन लो, अगर तुम मुझसे मिल जाओगे तो राख लगाकर तुम्हारी जुबान खींच लूंगा। अगर नहीं खींच पाता हूं तो अपने बलिया के नौजवान साथियों को बता देना चाहता हूं कि तुम उसका जबान खींच कर लाओ, मैं समाज की तरफ से, बलिया के एक-एक नागरिक की तरफ से पांच लाख 51 हजार रूपये का इनाम दूंगा। मुकदमा भी मुफ्त में लड़ा जायेगा।'

जिलाध्यक्ष ने मंत्री पर समाज को गुमराह करने के साथ ही पार्टी के टिकट का सौदा करने का भी आरोप लगाया है। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने अपने वीडियो पर जारी बयान की पुष्टि करते हुए कहा कि मंत्री का बयान बलिया के स्वाभिमान, मान सम्मान के खिलाफ है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:बलिया के लोग अंग्रेजों के दलाल थे… संजय निषाद का विवादित बयान, कहा- मुझे सुन लो

जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक दलाल उस जिले को दलाल कर रहा है। जिस जिले का इतिहास बहुत पुराना है। जो खुद टिकट बेचकर दलाली करता है, निषाद वंश को बेचकर दलाली करता है। वह बलिया को दलाल कह रहा है और वो भी बलिया की ही धरती पर। वहां बैठे लोग यह सब कैसे सुनते रहे और ताली बजाते रहे? जिसने टिकट बेचकर अपने बेटे को सांसद बनवा दिया और खुद मंत्री बन गया, वह दूसरों पर दलाली का आरोप लगा रहा है। जिसकी दलाली से उसकी रोटी चलती है, जिससे उसका चूल्हा जलता है, वही दूसरों को दलाल कहने लगा है।

उसे पता होना चाहिए कि ये वही बलिया को 1942 में ही आजाद करा दिया। बलिया ने इस देश और प्रदेश को आभास करा दिया कि बगावती तेवर क्या होता है। बलिया अपने तेवर के लिए जाना जाता है। मंगल पांडेय दलाल थे, चित्तू पांडेय दलाल थे या स्वर्गीय चंद्रशेखर दलाल थे। तुम खुद सबसे बड़े दलाल हो। बागी बलिया के इतिहास को कंलकित करने का काम कर रहे हो। अगर तुम मिल गए तो राख लगाकर तुम्हारी जबान खींच लूंगा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |