कानपुर-झांसी छह लेन हाईवे बनाने जा रहा, डीपीआर तैयार; लोगों का सफर आसान होगा

लाइव हिन्दुस्तान
share

कानपुर-झांसी छह लेन हाईवे बनाने जा रहा है। कानपुर से झांसी छह लेन हाईवे का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गया है। निर्माण दो चरणों में पूरा होगा। छह लेन हो जाने से लोगों का सफर आसान होगा।

कानपुर-झांसी छह लेन हाईवे बनाने जा रहा, डीपीआर तैयार; लोगों का सफर आसान होगा
कानपुर-झांसी छह लेन हाईवे बनाने जा रहा है। कानपुर से झांसी छह लेन हाईवे का डीपीआर तैयार हो गया है।

कानपुर से झांसी छह लेन हाईवे बनने जा रहा है। कानपुर से झांसी छह लेन हाईवे का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गया है। पहले चरण में कानपुर देहात के बारा जोड़ से उरई तक हाईवे छह लेन चौड़ा किया जाएगा। दूसरे चरण में उरई से झांसी तक के लिए सर्वे पूरा शुरू किया गया है। एनएचएआई ने डीपीआर अनुमोदन के लिए मंत्रालय भेजा है। सिक्स लेन हाईवे बन जाने से लोगों का सफर आसान होगा।

कानपुर से झांसी हाईवे पर वाहनों का भारी दबाव है। इसके किनारे आबादी बढ़ने से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। इसे देखते हुए मौजूदा हाईवे को चार से छह लेन किया जाएगा। अभी 21.5 मीटर चौड़ी रोड है, इसे 32.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। एनएचएआई के मुताबिक यह ब्राउनफील्ड हाईवे होगा। बारा से उरई के बीच 62.67 किमी. हाईवे के चौड़ीकरण पर करीब 3824.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हाईवे के किनारे छह लेन के लिए ज्यादातर हिस्से में एनएचआई के पास जमीन उपलब्ध है। उरई में करीब 10 गांवों में भूमि का अधिग्रहण होगा। हाईवे के किनारे स्थित दो से चार मीटर जमीन अधिग्रहीत होना है। कालपी में एक ओवरब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है। यह पुराने ओवरब्रिज से जुड़ेगा। घनी आबादी वाले चार स्थानों पर अंडरपास प्रस्तावित है।

औद्योगिक गलियारे की कनेक्टिविटी मजबूत होगी

कानपुर-आगरा हाईवे पर कानपुर देहात के बारा जोड़ से झांसी की ओर मुड़ने वाले स्थान से चौड़ीकरण शुरू होगा। यह ब्राउनफील्ड (मौजूदा सड़क का विस्तार) हाईवे होगा। यह कानपुर, चित्रकूट और झांसी औद्योगिक गलियारे की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। हालांकि कानपुर से कबरई तक पहले से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस प्रस्तावित है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक चल रहा है। यूपीडा चित्रकूट से झांसी को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे की तैयारी कर रहा है। झांसी हाईवे चौड़ा हो जाने के कारण बुंदेलखंड क्षेत्र में हाईवे का एक बड़ा नेटवर्क तैयार हो जाएगा। कानपुर-आगरा हाईवे से गुजरने वाले 80 प्रतिशत वाहन झांसी की ओर मुड़ जाते हैं। झांसी, ललितपुर, शिवपुरी के रास्ते भोपाल तक तथा ग्वालियर की सीधी कनेक्टिविटी होने के नाते भी इस हाईवे पर ट्रैफिक लोड ज्यादा है। औसतन 20 हजार वाहन एक लेन से रोज गुजरते हैं। भविष्य के ट्रैफिक लोड को देखते हुए इस हाईवे को चौड़ा करने का डीपीआर तैयार किया गया है।

कानपुर-झांसी हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार

एनएचएआई लखनऊ क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल ने बताया कि कानपुर-झांसी हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मौजूदा हाईवे को ही चौड़ा किया जाएगा। हाईवे के किनारे कुछ स्थानों पर भूमि की जरूरत होगी लेकिन ज्यादातर हिस्से में भूमि उपलब्ध है। मंत्रालय के अनुमोदन के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऊरई से आगे का प्रोजेक्ट झांसी रीजन तैयार कर रहा है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकानपुर-झांसी छह लेन हाईवे बनाने जा रहा, डीपीआर तैयार; लोगों का सफर आसान होगा