Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsYouth Misbehaves with Woman After Demanding Refund of 15 50 Lakh Rupees in Govind Nagar
नौकरी का झांसा देकर महिला से हड़प लिए 15 लाख! पैसे वापस मांगने पर की अभद्रता

नौकरी का झांसा देकर महिला से हड़प लिए 15 लाख! पैसे वापस मांगने पर की अभद्रता

संक्षेप:

Kanpur News - गोविंद नगर में रुपये वापस मांगने पर युवक ने महिला संग अभद्रता की। पीड़िता के मुताबिक गोविंद नगर स्थित एक विद्यालय में बाबू पद पर तैनात युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15.50 लाख रुपये हड़प लिए। सोमवार को महिला युवक के विद्यालय पहुंची। यहां रुपये मांगने पर आरोपित ने अभद्रता शुरू कर दी।

Jan 13, 2026 01:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

गोविंद नगर में रुपये वापस मांगने पर युवक ने महिला संग अभद्रता की। पीड़िता के मुताबिक गोविंद नगर स्थित एक विद्यालय में बाबू पद पर तैनात युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15.50 लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर आरोपित लगातार टाल-मटोल कर रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बीच आरोपित ने अपना निवास भी ग्वालटोली से बदल दिया। सोमवार को महिला अपनी सहेली संग युवक के विद्यालय पहुंची। यहां रुपये मांगने पर आरोपित ने अभद्रता शुरू कर दी। जिस पर महिला ने पुलिस को 112 नंबर सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। गोविंद नगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार ने बताया पीड़िता ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।