शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, की शिकायत
महाराजपुर के एक गांव में, 16 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि बिधनू के रमईपुर निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाया और कई महीनों तक दुष्कर्म किया। किशोरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जांच जारी है और आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

सरसौल, संवाददाता। महाराजपुर के एक गांव में बिधनू के रमईपुर निवासी मुस्लिम युवक का अपने रिश्तेदार के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने पड़ोसी किशोरी को शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण किया। अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर धमकाता रहा और कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने जब शादी की बात कही तो वो मुकर गया। पीड़िता ने महाराजपुर थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। महाराजपुर के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि बिधनू के रमईपुर निवासी युवक का उसके पड़ोस में आना-जाना था। उसी के चलते आरोपित प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
इसी दौरान आरोपित ने किशोरी के अश्लील वीडियो व फोटो बना लिये। वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित करने की धमकी देकर आरोपित कई माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। किशोरी ने जब दबाव बनाया तो वह शादी की बात से पलट गया। पीड़िता ने महाराजपुर थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


