Kanpur News: युवक ने घर में छत के कुंडे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: मंगलपुर के जैतापुर में एक युवक ने शनिवार रात को पहले मंजिल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 22 वर्षीय विकास सिंह उर्फ आकाश पिछले 15 दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और गुमसुम था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Kanpur News: युवक ने घर में छत के कुंडे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के जैतापुर के रहने वाले एक युवक ने शनिवार रात में घर के अंदर पहली मंजिल पर बने कमरे में छत के पंखे के कुंडे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जैतापुर निवासी 22 वर्षीय विकास सिंह उर्फ आकाश रेल गाड़ियों में पानी व सामान बेचने का काम करता था। करीब 15 दिन से वह काम पर नहीं गया था।

इस दौरान वह किसी बात को लेकर गुमसुम रह रहा था। रक्षाबंधन के मौके उसका बड़ा भाई अंकुश पत्नी अंशिका को लेकर ससुराल रमईपुर कानपुर गया था। शनिवार रात में आकाश ने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में छत के पंखे के कुंडे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से दादी विमला देवी व बाबा हरपाल सिंह बिलख उठे। सूचना पर इंस्पेक्टर मंगलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि परिजन उसके आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सके हैं। घटना की छानबीन हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: युवक ने घर में छत के कुंडे में फांसी लगाकर की आत्महत्या