Kanpur News: पुराने विवाद में युवक को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: रेल बाजार में पुराने विवाद के चलते आरोपितों ने एक युवक को सार्वजनिक रूप से घेरकर पीटा। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने रेल बाजार पुलिस से की है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kanpur News: पुराने विवाद में युवक को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल

Kanpur News: चकेरी। रेलबाजार में पुराने विवाद में आरोपितों ने युवक को सरेराह घेरकर पीटा। पीड़ित ने रेलबाजार पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सनिगवां चिश्ती नगर निवासी मोहम्मद हसीन ने बताया कि कुछ माह पहले रेलबाजार के अदनान, फैजान, रोमन, एजाज उर्फ शारिफ से सनिगवां में विवाद हुआ था। जिसके चलते आरोपित रंजिश मानने लगे थे। आठ सितंबर को किसी काम से रेलबाजार गए थे तो आरोपितों ने घेरकर दो बार अलग अलग स्थान पर सरेराह बुरी तरह से पीटा था।

लोगों के जमा होने पर आरोपित धमकाते हुए भाग गए थे। वहीं पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।इस मामले में पीड़ित ने रेलबाजार थाने में मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: पुराने विवाद में युवक को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल