Kanpur News: युवक को आधा दर्जन कुत्तों ने काटा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: जाजमऊ में एक युवक, विनोद कुमार निषाद, दूध लेने निकले थे जब उन्हें आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने घेर लिया और हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इस घटना ने इलाके में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को उजागर किया, जिससे लोग डरे हुए हैं।

Kanpur News: युवक को आधा दर्जन कुत्तों ने काटा

Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में शनिवार सुबह घर से दूध लेने निकले युवक को आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने घेर लिया और हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आस पास के लोगों ने कुत्तों को खदेड़ा। परिजनों ने युवक का उपचार कराया। जाजमऊ के तड़बगिया निवासी विनोद कुमार निषाद के अनुसार वह सिलाई कारीगर है। शनिवार सुबह करीब छह बजे दूध लेने के लिए घर से निकले थे। वह कब्रिस्तान के पास पहुंचे थे। तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उनपर हमला कर कई जगह नोचकर घायल कर दिया। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने डंडे लेकर कुत्तों को दौड़ाया।

इसके बाद घायल के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने विनोद कुमार का उपचार कराया। इलाके के सनी, राकेश कुमार, राहुल सोनी, अनूप सिंह आदि ने बताया कि इलाके में आवारा कुत्ते लगातार लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हैं। उनके हमले में कई घायल हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि नगर निगम में कई बार इसकी शिकायत की गई है लेकिन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए दस्ता नहीं आया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: युवक को आधा दर्जन कुत्तों ने काटा