पोस्ट की युवती की आपत्तिजनक फोटो, टूटा रिश्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - चकेरी की एक युवती ने शिकायत की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसमें आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की। इससे उनकी शादी का रिश्ता टूट गया। युवती ने किदवई नगर थाने में मामला दर्ज कराया है और आरोपित की तलाश जारी है।

पोस्ट की युवती की आपत्तिजनक फोटो, टूटा रिश्ता

चकेरी। एक युवती ने आरोप लगाया है कि किसी अनजान व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उस पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की। जिससे पीड़िता की शादी का रिश्ता टूटा गया। पीड़िता किदवई नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। निराला नगर निवासी युवती के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनकी आपत्तिजनक फोटो एडिट कर पोस्ट की। जिसे उनके रिश्तेदारों और परिचितों को भी भेजा गया। इस घटना से उनकी सामाजिक छवि खराब हुई। जिससे उनका शादी का रिश्ता टूट गया। युवती के अनुसार उन्होंने 29 सितंबर 25 को साइबर शाखा में आनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।

फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।