
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या
Kanpur News - कानपुर देहात के तिलौंची स्टेशन के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रेल ट्रैक पर मिला। युवक की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई, जो अकबरपुर में एक निजी स्कूल की बस चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कानपुर देहात। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर तिलौंची स्टेशन के पास शुक्रवार रात में हमीरपुर जिले एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका रक्तरंजित शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। घटनास्थल के पासमिली बाइक के अभिलेखेां में दर्ज नंबर से दी गई सूचना पर आए परिजनों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की छानबीन शुरू की है। ग्राम अचपुरा बहदीना थाना ललपुरा जिला हमीरपुर का रहने वाला बत्तीस साल का जितेंद्र कुमार पुत्र मलखान मौजूदा समय में अकबरपुर के एक निजी स्कूल की बस चलाता था। इसके साथ ही अकबरपुर में किराए पर मकान लेकर पत्नी प्रभादेवी व बच्चे आठ साल के अयांश व पांच साल के दिब्यांश के साथ रह रहा था।
शुक्रवार रात में किसी बात से नाराज होकर उसने बाइक से गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौंची स्टेशन के पास खंभा नंबर 1310/ 24-26 के बीच किसी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास खड़ी मिली बाइक के रजिस्ट्रेशन में दर्ज मोबाइल नंबर पर उसक परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर हमीरपुर से आए उसके चाचा सुरेंद्र पाल सिंह ने शव की शिनाख्त कर ली। उन्होंने बताया कि गांव में उसकी मां कौशल्या व परिजन निवास करते हैं। हादसे की खबर से उनकी हालत खराब हो गई है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने श्व को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर गजनेर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया की रेल ट्रैक पर मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। परिजन उसके आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




