Kanpur News: दो क्रेडिट का एआई कोर्स पढ़ेंगे इंजीनियरिंग के छात्र
Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के प्रथम वर्ष के छात्र अब दो क्रेडिट का एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कोर्स पढ़ेंगे। यह कोर्स विवि और सारस एआई इंस्टीट्यूट के बीच हुए समझौते के तहत शुरू किया गया। सोमवार को हुए ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधुनिक तकनीकों, व्यावहारिक उपयोग और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सारस एआई इंस्टीट्यूट के सीएसओ शैलेश कुमार ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और एआई के बदलते परिदृश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई लगभग हर क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा बनने जा रहा है, ऐसे में छात्रों के लिए इसकी शुरुआती समझ बेहद जरूरी है।
यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच इस तरह का सहयोग छात्रों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करेगा। यह पाठ्यक्रम छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगा जिससे उनके करियर की संभावनाएं और मजबूत होंगी। छात्रों को पाठ्यक्रम की संरचना, अध्ययन पद्धति, लर्निंग आउटकम और मूल्यांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रो. रॉबिन्स पोरवाल, डॉ. मोहम्मद शाह आलम और डॉ. पुष्पा ममोरिया आदि मौजूद रहे।


