गर्भवती महिला के पेट में मारी लात, बच्चे की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कल्याणपुर संवददाता। कल्याणपुर में पति को दबंगों से बचाने गई गर्भवती महिला के पेट में

गर्भवती महिला के पेट में  मारी लात, बच्चे की मौत

कल्याणपुर संवददाता। कल्याणपुर में पति को दबंगों से बचाने गई गर्भवती महिला के पेट में लात मार कर दबंग दंपति ने उसे जमीन पर गिरा दिया। दर्द से कराहती महिला को पास के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला के बच्चे ने गर्भ में ही दम तोड़ दिया। गूबा गार्डन निवासी राहुल सिंह का सात फरवरी को इलाके के दंपति से विवाद हो गया था। दंपति ने राहुल को अपने घर में बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने पर राहुल की छह माह की गर्भवती पत्नी प्रियंका ससुरालीजनों के साथ दंपति के घर पहुंची। जहां पति को बचाने का प्रयास कर रही प्रियंका के पेट में दंपति ने लात मारकर कर उसे जमीन पर पटक दिया।

दर्द से बेहाल प्रियंका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने गर्भ में ही बच्चे की मौत होने की पुष्टि की। एक माह बेड रेस्ट पर रहने के बाद कल्याणपुर थाने पहुंची प्रियंका ने तहरीर पुलिस को दी। पुलिस द्वारा आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सबंध में जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।