फर्जी कंपनी बना निवेशकों से हड़पी रकम, एजेंट को धमकी
Kanpur News - कल्याणपुर संवाददाता। फर्जी कंपनी बना फर्म संचालकों ने निवेश के नाम पर लोगों की एक

कल्याणपुर संवाददाता। फर्जी कंपनी बना फर्म संचालकों ने निवेश के नाम पर लोगों की एक करोड़ से अधिक की रकम हड़प ली। भुगतान के लिए एजेंट द्वारा दबाव बनाने पर सचालकों ने गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। भुगतान को लेकर पीड़ित एजेंट ने न्यायालय से गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कल्याणपुर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। कल्याणपुर निवासी सुभाष चंद्र दुबे के मुताबिक वह निखिल इंडिया इन्वेस्टर्स सर्विसेज लिमिटेड में बतौर एजेंट काम करते थे। इस दौरान उन्होंने कई निवेशकों के रुपये फर्म की अलग-अलग स्कीमों में जमा कराए थे।
आरोप है कि निवेश की अवधि पूरी हो जाने पर जब सुभाष ने फर्म संचालक जूही कला दामोदर नगर निवासी राजेश पांडे, विजयलक्ष्मी, सीसामऊ निवासी रामशुभ मिश्रा व आवास विकास तीन कल्याणपुर निवासी विशंभर नाथ उपाध्याय से निवेशकों का भुगतान करने के लिए कहा, तो संचालकों ने चुन्नीगंज स्थित कार्यालय बंद कर कल्याणपुर में खोल दिया। इधर भुगतान के लिए निवेशकों से दबाव पड़ने पर जब वह कल्याणपुर कार्यालय पहुंचे तो संचालक उसे भी बंद कर फरार हो चुके थे। इतना ही नहीं नोटिस भेजने पर फर्म डयरेक्टर राजेश पांडे ने व्हाट्सएप कॉल पर सुभाष को जान से मारने की धमकी दे डाली। इस मामले में पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




