जल है अनमोल, बर्बादी से करें बचाव
महादेव प्रसाद गुप्त सेवा संस्थान ने विश्व भूगर्भ जल दिवस की पूर्व संध्या पर पीएसी मोड़ में कार्यक्रम आयोजित किया। लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए संस्था के महामंत्री ने जल की बर्बादी रोकने की अपील की। पदयात्रा आयोजित कर राहगीरों को जल का महत्व समझाया गया।

चकेरी। महादेव प्रसाद गुप्त सेवा संस्थान की ओर से मंगलवार को पीएसी मोड़ में विश्व भूगर्भ जल दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिये लोगों को जल के बचाव और जल के रखरखाव समेत जल के संरक्षण के लिए अपील की गई। इस दौरान संस्था के महामंत्री अतुल कुमार गुप्ता ने लोगों को चेताया कि लोगों को प्रकृति द्वारा दी गई सबसे खूबसूरत और अनमोल चीज पीने योग्य जल की बर्बादी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। आज हम सभी के द्वारा किए गए भूगर्भ जल के दोहन का ही नतीजा है कि भूगर्भ जल चार-चार सौ फीट नीचे तक चला गया है और धीरे-धीरे इसका स्तर और गिरता जा रहा है इसका प्रभाव आने वाले समय में अगली पीढ़ी को भोगना पड़ेगा।
वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए पदयात्रा पूरे पीएसी मोड़ में निकाली गई और राहगीरों को शीतल जल व शरबत पिलाकर जल की बर्बादी रोकने के लिए वादा लिया। संस्था के कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखे नारों से लेागों को जागरूक कर रहे थे। इस मौके पर ज्ञानेन्द्र विश्नोई, अजय गुप्ता, भारतेंदु पुरी, उमेश शुक्ला, मदन लाल भाटिया, कृपेश त्रिपाठी, सत्येंद्र मिश्रा, अजय सिंह तोमर, राम कुमार गुप्ता, संजय बंसल समेत आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


