छह चरणों में 20 सेकेंड तक धोएं हाथ तो बीमारी दूर

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोना जरूरी है। चिकित्सकों ने कहा कि 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोने से बैक्टीरिया और वायरस मर जाते हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने 'सुमन के' फॉर्मूला बताया, जिससे संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है।

छह चरणों में 20 सेकेंड तक धोएं हाथ तो बीमारी दूर

खाना खाने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोने चाहिए। छह चरणों में 20 सेकेंड तक हाथ को साबुन से धोते हैं तो बैक्टीरिया और वायरस मर जाते हैं। ये बातें वर्ल्ड हैंड हाइजिन डे पर चिकित्सकों ने कहीं। दिवस विशेष पर जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साजारी में आयोजित बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने हाथों को धोने के लिए 'सुमन के' फॉर्मूला बताया। इन छह चरणों को अपनाकर संक्रामक बीमारियों को मात दिया जा सकता है। इसकी आदत बचपन से ही विकसित की जाए तो आगे चलकर भी यह सदा के लिए बनी रहती है।

इस तरह से धोएं हाथएस- साबुन से झाग बनाने के बाद पहले सीधी हथेलियों को बारी-बारी से घिसेंयू- उल्टे तरफ हाथों को बारी-बारी से घिसेंएम- मुट्ठी बंदकर हाथों को अच्छी तरह घिसेंए- अंगूठों को अच्छी तरह से रगड़ेंएन- नाखूनों को अच्छी तरह से साफ़ करेंके- कलाइयों को भी ठीक से रगड़ें

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।