सीएसजेएमयू : विश्व रक्तदाता दिवस पर जागरूकता फैलाई
कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व और आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना था। कई प्रमुख विशेषज्ञों ने इस मौके पर भाग लिया।

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन किया गया। स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज के निर्माण के उद्देश्य से संस्थान में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व, आवश्यकता व इससे जुड़े विभिन्न मिथकों एवं तथ्यों के प्रति जागरूक करना था। यहां संस्थान के निदेशक डॉय मुनीश रस्तोगी, डॉ. दिग्विजय शर्मा, डॉ. चन्द्रशेखर कुमार, डॉ. सौमित्र महेन्द्र उपस्थित थे। यहां डॉ. हिना वैश्य,आमिना जैदी, संतोष कुमार यादव, विश्वदीप मिश्रा, कल्पना वर्मा, पूजा घोष, घुंघरू रानी, नितीश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


