Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWorld AIDS Day Awareness Seminar on HIV AIDS Prevention and Treatment Held at PCS College
विश्व एड्स दिवस पर आयोजित की गई जागरुकता गोष्ठी

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित की गई जागरुकता गोष्ठी

संक्षेप:

Kanpur News - विश्व एड्स दिवस पर, पीसीएसबी इंटर कॉलेज, भुगनियांपुर में एचआईवी एड्स की रोकथाम और उपचार पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सीएमओ, कॉलेज के प्रधानाचार्य, और छात्रों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने एचआईवी के संक्रमण से बचाव के उपायों और भ्रांतियों को दूर करने पर चर्चा की।

Dec 02, 2025 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय के यूनिट द्वारा पीसीएसबी इंटर कॉलेज भुगनियांपुर में एचआईवी एड्स बीमारी के बचाव एवं उपचार के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सीएमओ डॉ. एके सिंह,डीटीओ डॉ.जीएस चौहान,प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी सहित कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे। गोष्ठी में पीपीएम को-आर्डिनेटर अनुराग तिवारी ने एचआईवी एड्स बीमारी के संक्रमण से बचाव के तरीके, बीमारी के संबंध में फैली भ्रांतियों को रोकने,इसके बचाव व उपचार के संबंध में जागरुक किया। एसटीएस दीपक सेंगर,एचआईवी विभाग के सभी कार्मिकों ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को एड्स से जुड़े मिथक व भ्रांतियों को लेकर जुड़े सवालों के जवाब दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एड्स साथ खाने हाथ मिलाने से नहीं फैलता है। गोष्ठी के दौरान जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान व पीपीटीसीटी डॉ. पूनम गुप्ता ने एचआईवी एड्स फैलने के कारण व उसके बचाव के बारे में बताया कि एचआईवी संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने से सबसे तेज संक्रमण होने का खतरा रहता है। इस लिए हमेशा सरकारी या लाइसेंसशुदा ब्लड बैंक से ही रक्त ले। एचआईवी संक्रमित सुई व सिरंजो के साझा प्रयोग से। बचाव में सुनिश्चित करें कि इस्तेमाल की जाने वाली सिरिंज नई तथा सील बंद हो। गर्भवती महिला का एचआईवी परीक्षण अवश्य कराया जाए इससे जन्म लेने वाले शिशु को एचआईवी से बचाया जा सके। इसी के साथ असुरक्षित यौन संबंध से बचे या अपने साथी के प्रति वफादार रहे। इसीक्रम में इस वर्ष की थीम बाधायें दरकिनार, एचआईवी पर सशक्त प्रहार जागरूकता शिक्षा,जांच और परीक्षण, उपचार और देखभाल, भेदभाव का अन्त: परामर्श व सहायता थीम पर विस्तार से जानकारी साझा की। इस दौरान मधु कुशवाहा, आईसीटीसी काउंसलर संजय श्रीवास्तव,एसटीआई काउंसलर रामआसरे मौर्या, एआरटी काउंसलर जतिन तिवारी,टीबी विभाग से पीपीएम अनुराग तिवारी तथा सुमित्रा,सत्यम कुमार, रविन्द्र कुमार, अमित कुमार, अशेष कुमार, अमित कुमार, बिनीत कुमार आदि मौजूद रहे।