सपा सरकार में हर वर्ग की भलाई के लिए हुआ काम
कानपुर देहात। संवाददाता कार्यकर्ताओं के बलबूते पर समाजवादी पार्टी 2022 में विधानसभा चुनाव...
कानपुर देहात। संवाददाता
कार्यकर्ताओं के बलबूते पर समाजवादी पार्टी 2022 में विधानसभा चुनाव फतह करके उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी । कार्यकर्ता गांव गांव में जाकर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। सपा के शासनकाल में ही सबका हित सुरक्षित है। यह बात रविवार को तेजपुर गांव मे आयोजित समाजवादी पार्टी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी रेखा वर्मा ने कही।
रसूलाबाद विधानसभा का बूथ सम्मेलन रविवार को झींझक में आयोजित हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेखा वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों को सभी बूथ अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। इससे आगामी चुनाव में बूथ स्तर पर पार्टी को जीत दिलायी जा सके। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं भलाई तथा बराबरी पर लाने का काम किया है। इसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर ने विधानसभा रसूलाबाद क्षेत्र के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों तथा बूथ अध्यक्षों से आह्वान करते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को कहा। सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, बीरू कुशवाहा, सोनू यादव ,पूर्व चेयरमैन राजकुमार,पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह ,भारत शर्मा ,गुड्डू,रामबहादुर राजपूत सत्यवीर यादव सुरेश, हुकुम सिंह, ज्ञान सिंह राजपूत , दर्शन लाल, पूर्व प्रधान जगरूप सिह,अनिल,छुन्ना राजेश,राजकुमार रूबी यादव वाजिद अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
