Kanpur News: हेड कांस्टेबल की पत्नी की चेन पार, मुकदमा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: चकेरी में, पांच महिलाओं ने ई-ऑटो में यात्रा करते समय एक हेड कांस्टेबल की पत्नी प्रीति यादव से चेन चुरा ली। यह घटना तब हुई जब महिलाओं ने उनका ध्यान भटकाया। प्रीति ने दो थानों में शिकायत की लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। अंततः डीसीपी के आदेश पर मामला चकेरी थाने में दर्ज हुआ।

Kanpur News: हेड कांस्टेबल की पत्नी की चेन पार, मुकदमा

Kanpur News: चकेरी। ई-ऑटो में सवार पांच महिलाओं ने ध्यान भटकाकर एक हेड कांस्टेबल की पत्नी की चेन पार कर दी। पीड़िता जब ई ऑटो से उतरी तो उन्हें गले से चेन गायब मिली। आरोप है कि दो थानों का चक्कर लगाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर उन्होंने डीसीपी पूर्वी के आदेश के बाद चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल शिवपाल सिंह के अनुसार उनकी पत्नी प्रीति यादव बीती 15 अगस्त को बेटे रुद्रवीर को लेने के लिए श्यामनगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल गई थीं। स्कूल से पीएसी मोड़ तक ऑटो से पहुंचीं। पीएसी मोड़ चौराहे से यातायात पुलिस लाइन जाने के लिए दूसरे ई ऑटो में सवार हुईं।

ऑटो में पांच अन्य महिलाएं बैठीं थीं। कुछ दूरी पर पहुंचते ही महिलाओं ने पैरों को दबाकर उनका ध्यान भटकाया और गले से सोने की चेन तोड़ ली। इधर कुछ देर बाद प्रीति अपने बेटे के साथ ऑटो रुकवा कर उतर गईं। इसके बाद उन्होंने चेन गायब देखी। आरोपित चालक ऑटो मोड़कर रामादेवी की तरफ भाग निकला। पीड़िता प्रीति के पति ने चेन की कीमत 2.25 लाख रुपये बताई है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के आदेश पर चकेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: हेड कांस्टेबल की पत्नी की चेन पार, मुकदमा