क्रिश्चियन महिलाओं को सशक्त करेगा चर्च

Mar 01, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर के सेंट जॉसेफ चर्च में महिला संघ की जोनल बैठक हुई। बैठक में महिलाओं के सशक्तीकरण और समानता के मुद्दों पर चर्चा की गई। कोऑर्डिनेटर सिस्टर दया ने महिलाओं के उत्थान पर जोर दिया। महिला मंडल की अध्यक्ष आशा विल्सन ने कर्तव्यों पर बात की। सभी चर्चों की महिलाएं बैठक में उपस्थित रहीं।

क्रिश्चियन महिलाओं को सशक्त करेगा चर्च

कानपुर। सेंट जॉसेफ चर्च लालबंगला में रविवार को महिला संघ की जोनल बैठक हुई। इसमें महिला सशक्तीकरण और महिलाओं को पुरुषों के बराबर हर क्षेत्र में समानता दिलाने पर चर्चा की गई। इलाहाबाद धर्मप्रांत से कोऑर्डिनेटर सिस्टर दया सीजे ने समाज में महिलाओं के उत्थान के प्रति जागरूक किया। संत थॉमस चर्च की महिला मंडल की अध्यक्ष आशा विल्सन ने महिलाओं के कर्तव्यों पर चर्चा की। सभी चर्चों की महिलाओं ने भाग लिया। फादर हैरेल्ड टोएरो ने योजनाओं पर चर्चा की। रोशनी लकरा ने धन्यवाद दिया। मरियम मैकार्टिस, शालिनी, रोसी, माग्रेट, लिटिका गोम्स, शेरोंन, रजनी करिश्मा, मोनिका एगस्टीन,लिज़ी मोहन ,लाली विल्सन आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।