
गोविंदनगर नहर में मिला कटा पैर देख बोला पति, ये मेरी पत्नी का
संक्षेप: Kanpur News - कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंदनगर क्षेत्र के नौरैयाखेड़ा इलाके में शनिवार देर शाम नहर किनारे एक
गोविंदनगर क्षेत्र के नौरैयाखेड़ा इलाके में शनिवार देर शाम नहर किनारे एक महिला का कटा हुआ पैर उतराता मिला। लोगों ने कुत्तों को पैर नोचता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटे पैर को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया तो इलाके के एक व्यक्ति ने पैर उसकी मानसिक मंदित पत्नी का होने की आशंका जताई। पति के मुताबिक, पत्नी 26 अक्तूबर से लापता है। मूलरूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद के मकनपुर मजरा निवासी रफीक अली नौरैया खेड़ा में किराए पर रहकर एक पान मसला फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में उनकी 50 वर्षीय मानसिक मंदित पत्नी अफसाना, बेटी अनीसा और दामाद गुलफान हैं।

रफीक ने बताया कि मानसिक रोगी पत्नी का 20 साल से इलाज चल रहा था। 26 अक्तूबर की सुबह वह घर से निकली थी, फिर लौटी नहीं। परिजनों ने उसकी तलाश भी की पर कोई पता नहीं चला। इसी बीच शनिवार शाम को नहर किनारे महिला का कटा हुआ पैर मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने बेटी और दामाद को बुलाकर पहचान करवाई। बेटी अनीस के मुताबिक लापता होने से पूर्व उसने मां के हाथ और पैरों में मेहंदी लगाई थी। नाखुनों में मेहंदी लगी होने से कटा पैर मां का होने की आशंका जताई है। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश सिंह ने बताया कि नहर किनारे महिला का बायां पैर कटा हुआ मिला है। शव की तलाश कराई जा रही है। वहीं, एक परिवार के उसके घर की मानसिक मंदित महिला का पैर होने की आशंका जताई गई है। शव तलाश करवाने के साथ ही पुष्टि के लिए पैर का डीएनए टेस्ट करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




