Kanpur News: अश्लील वीडियो व मैसेज भेज महिला को दी गैंग रेप की धमकी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कल्याणपुर में एक महिला ने एक अज्ञात व्यक्ति पर अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज भेजने और गैंगरेप की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस और महिला हेल्पलाइन को मामले की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur News: अश्लील वीडियो व मैसेज भेज महिला को दी गैंग रेप की धमकी

Kanpur News: कल्याणपुर। एक महिला ने एक अज्ञात व्यक्ति पर अश्लील वीडियो, फोटो व मैसेज भेजकर उसे मानसिक प्रताड़ित करने के साथ ही गैंगरेप की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कल्याणपुर निवासी महिला के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर कोई अज्ञात व्यक्ति अश्लील वीडियो, फोटो व एमएमएस भेज रहा है। नजरंदाज करने पर शातिर खुद की भी अश्लील तस्वीरें भेजने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर अब शातिर उसे गैंगरेप की धमकी दे रहा है। इस पर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन समेत पुलिस को मामले की जानकारी दी।

कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।