महिला की हत्या में दो भाइयों व भाभी सहित 4 पर रिपोर्ट

Mar 31, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर देहात के फत्तेपुर मूसानगर में एक महिला रेशमा की अपने भाइयों द्वारा प्लाट विवाद के चलते साबड़ से हत्या कर दी गई। उसकी बहन ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

महिला की हत्या में दो भाइयों व भाभी सहित 4 पर रिपोर्ट

कानपुर देहात, संवाददाता। फत्तेपुर मूसानगर में सोमवार रात में प्लाट को लेकर हुए विवाद में हुई महिला की साबड़ से हमलाकर हत्या करने के मामले में उसकी बहन ने अपने दो भाइयो व भाभी के अलावा एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत मे लेकर अन्य की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।मूसानगर कस्बे के वार्ड-7 फत्तेपुर की रहने वाली रेशमा की शादी करीब 15 साल पहले सिकंदरा निवासी अनवार के साथ हुई थी। उसके दो पुत्र सात साल का अयान व पांच साल के ईशान हैं। करीब सात साल पहले पति से विवाद होने के बाद वह अपने मायके फत्तेपुर मूसानगर में आकर रहने लगी थी।

उसको पिता हाजी अहमद ने उसके नाम एक प्लाट करा दिया था। इससे उसके भाई नाराज थे। सोमवार को उस प्लाट में निर्माण कार्य का लेकर हुए विवाद में महिला की उसके भाइयों बड़े उर्फ मैनुउद्दीन व नियाज़ुद्दीन उर्फ नियाज आदि ने साबड़ मारकर हत्या कर दी थी। मौके पर पहुंचे एएसपी/सीओ भेागनीपुर संजयवर्मा की छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया था। मामले में मृतका की बहन हरदुआ पुखरायां की रहने वाली सीमा पत्नी परवेश ने अपने भाइयों मैनुउद्दीन, नियाज़ुद्दीन व भाभी शाजदा पत्नी मैनुउददीन व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसओ मूसनगर रीना राय ने बताया कि दंपति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित नियाजुद्दीन को हिरासत में लेकर फरार आरोपितों की कलाश व छानबीन हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।समय से पहुंच जाती पुलिस तो शायद बच जाती रेशमा की जान: मकान के विवाद में भाइयों के मारपीट करने की सूचना रेशमा ने भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हरदुआ में रहने वाली अपनी बहन सीमा को फोन से दी थी। इसके बाद सीमा ने अपनी सहेली सुमन से थाने का नंबर लेकर पुलिस को घटना की सूचना दी। काफी देर बाद पुलिस जब मौक पर पहुंची तक तक रेशमा की हत्या हो चुकी थी। उसके रिश्तेदारों का आरोप है कि अगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच जाती तो शायद रेशमा की जान बच जाती।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।