Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWoman Murdered by Nephew After Opposing Abusive Behavior in Kanpur Dehat
मंगलपुर में महिला की पीटकर हत्या, मुकदमा

मंगलपुर में महिला की पीटकर हत्या, मुकदमा

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर गांव में एक महिला मोहिनी की हत्या कर दी गई। नशे में धुत उसके जेठ के लड़के श्री कृष्ण उर्फ शिवम ने जब महिला ने गाली गलौज का विरोध किया तो उसकी नाक में...

Oct 24, 2025 09:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर गांव में नशे में गाली गलौज का विरोध करने पर एक महिला की उसके जेठ के लड़के ने मारपीट कर हत्या कर दी। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फॉरेसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मामले में पति की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की है। जसापुर गांव निवासी रामबाबू का पुत्र श्री कृष्ण उर्फ़ शिवम नशे का आदी है। गुरुवार रात में नशे की हालत में गाली गलौज करने का उसकी पैतीस साल की चाची मोहिनी पत्नी राजू कठेरिया ने विरोध किया, इससे उत्तेजित श्रीकृष्ण उर्फ शिवम ने मोहनी के साथ मारपीट करने के साथ उसकी नाक में घूसा मार दिया।इससे

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मोहिनी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। महिला की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मंगलपुर महेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि मृतका के पति कि तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपित कि तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।