Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWoman Kills Husband with Axe After Drinking Alcohol in Kanpur
कानपुर : पति संग पी शराब फिर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

कानपुर : पति संग पी शराब फिर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला

संक्षेप:

Kanpur News - - बिठूर में हुई सनसनीखेज वारदात से हड़कंप, बच्चे समेत महिला फरार - ससुराल वालों

Dec 25, 2025 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

बिठूर (कानपुर), संवाददाता। बिठूर में रहने वाली महिला ने बुधवार रात को पति के साथ बैठकर शराब पी और किसी बात पर विवाद होने पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पति जब घायल अवस्था में था तो महिला ने घर से कुछ दूर रहने वाले ससुराल वालों को हादसे में घायल होने की सूचना दी और फर्श पर फैले खून को साफ करने लगी। ससुराल वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को हैलट में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह पति की मौत की सूचना पाते ही पत्नी चार वर्षीय बेटे को लेकर फरार हो गई। बिठूर के टिकरा गांव निवासी 45 वर्षीय पप्पू टाइल्स-पत्थर का काम करते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मां बिटोला देवी ने बताया कि 2019 में बेटे की शादी बांदा के तिंदवारी के तेरहींमाफी में रहने वाली वीरांगना से हुई थी। दोनों के चार वर्षीय बेटा जय है। बिटोला ने बताया कि बुधवार सुबह बहू पौत्र को लेकर पनकी में रहने वालीं बहनों से मिलने गई थी। बेटा काम पर गया था। शाम को बहू शराब के नशे में लौटी। इसके बाद बहू और बेटे में विवाद हो गया। करीब दो घंटे चले विवाद के दौरान बहू ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे पर कई वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा। बहू ने उन लोगों को सूचना दी कि पप्पू सड़क हादसे में घायल हो गया है। वह लोग जब घर पहुंचे तो बहू फर्श पर फैला खून साफ कर रही थी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची बिठूर पुलिस ने बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने धारदार हथियार से हमला होने की बात कही और हालत नाजुक होने पर हैलट रेफर कर दिया। गुरुवार तड़के बेटे की मौत हो गई। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ और पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।