ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरमायके में महिला ने लगाई फांसी

मायके में महिला ने लगाई फांसी

अंबेडकरपुरम में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला पिछले 2 महीने से अपने मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...

मायके में महिला ने लगाई फांसी
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरMon, 13 Apr 2020 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अंबेडकरपुरम में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला पिछले 2 महीने से अपने मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आगरा निवासी चरण सिंह की पत्नी तारा देवी (35) अपने बड़े भाई संतोष की मौत पर मायके अंबेडकरपुरम आई थी। सोमवार शाम तारा ने अपने कमरे के अंदर साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से लटक कर फांसी लगा ली। भाई घनश्याम ने फंदे पर बहन का शव लटकता देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। भाई घनश्याम ने बताया कि बहन को पिछले कुछ समय से आगरा में रहने वाला एक युवक फोन कर परेशान करता था। जिसको लेकर तारा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि अगर युवक के खिलाफ तहरीर दी जाएगी तो सख्त कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें