Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWoman Files Case Against Husband for Domestic Violence in Kanpur
महिला को पीटने के बाद दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटका, मुकदमा

महिला को पीटने के बाद दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटका, मुकदमा

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर के सीसामऊ में एक महिला ने पति पर मारपीट और दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटकने का आरोप लगाया। महिला ने मायके से पैसे लाने के लिए दबाव डालने और बंधक बनाकर पीटने की शिकायत की। मामले की जांच की जा रही...

Sep 15, 2025 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, संवाददाता। सीसामऊ में एक महिला ने मायके से पैसे न लाने पर पति पर मारपीट व दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया। यही नहीं आरोपित पति ने महिला को बंधक बनाकर पीटने के बाद कांच के टुकड़े से हाथ काट दिया। जवाहर नगर की रहने वाली साक्षी के मुताबिक पिछले साल अप्रैल में ओ ब्लॉक गीता नगर निवासी युवक से विवाह हुआ था। कुछ दिन बाद मायके से तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। एतराज जताया तो बंधक बनाकर मारपीट कर कांच के टुकड़े से हाथ काट दिया। सात सितंबर को पति ने फिर से मारपीट की साथ ही सात माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे बच्चा लहुलुहान होकर बेहोश हो गया। इलाज के बाद जैसे-तैसे बच्चा ठीक हुआ। यातनाओं से तंग आकर महिला मायके आ गई, फिर पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर पति, सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।