तेज आंधी की चपेट में आकर महिला छत से गिरी, मौत
भोगनीपुर के सिखमापुर गांव में तेज आंधी के कारण एक महिला छत से गिर गई। महिला को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय महिला चारपाई उठाने गई थी। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
पुखरायां, संवाददाता । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिखमापुर गांव में तेज आंधी से एक महिला छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।भोगनीपुर क्षेत्र में सुबह अचानक तेज आंधी के साथ हुई तेज बरसात में सिखमापुर गांव निवासी माधुरी पत्नी सुधीर छत पर रखी चारपाई को उठाने गई थी। छत में कोई बाउंड्री न होने के कारण हवा के झोके से वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर आरती ने महिला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की सूचना उसके पुत्र शिवम व पुत्री शिवानी को हुई तो घर पर कोहराम मच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


