पति से विवाद के बाद महिला ने दी जान, हत्या का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - पति से विवाद के बाद महिला ने दी जान, हत्या का आरोप पति से विवाद के बाद महिला ने दी जान, हत्या का आरोप पति से विवाद के बाद महिला ने दी जान, हत्या का आरोप

पति से विवाद के बाद महिला ने दी जान, हत्या का आरोप

कानपुर। हनुमंत विहार में पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहन की मौत पर भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। मूलरूप से फतेहपुर निवासी नवल किशोर कश्यप ऑटो ड्राइवर हैं। वह हनुमंत विहार के राजेनगर में किराए पर कमरा लेकर 26 वर्षीय पत्नी नम्रता के साथ रहते थे। उसी इलाके में नम्रता का मायका है, जहां मां अनीता, तीन भाई प्रकाश, प्रभात व कृष्णा रहते है। परिजनों के मुताबिक, नम्रता जरा-जरा सी बात गुस्सा हो जाती थी। शुक्रवार को किसी बात को लेकर पति से कहासुनी के बाद विवाद हुआ, जिससे नम्रता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

चीख-पुकार घर पहुंचे मायके पक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में भाई ने हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। हनुमंत विहार थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।