दहेज की मांग को लेकर महिला को मारापीटा, जेठ पर छेड़खानी का आरोप
चकेरी। एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग

चकेरी। एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर आरोपित ससुरालीजनों ने उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जेठ ने भी छेड़खानी की। ससुरालीजनों से शिकायत करने पर आरोपितों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चकेरी थानाक्षेत्र की निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह नवंबर 2023 हुआ था। पीड़िता ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही आरोपित पति समेत सास, ससुर, जेठ व जेठानी दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपित प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि जेठ ने अकेला पाकर छेड़खानी करता था। जब ससुरालीजनों से शिकायत की तो आरोपितों ने घर से भगा दिया। इसके बाद मायके चली आईं। फिर महिला थाने में शिकायत की। जहां पर जीरो एफआईआर दर्ज कर चकेरी थाने में स्थानांतरित की गई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


