छेड़खानी के विरोध में महिला बैंककर्मी से सहकर्मियों ने की मारपीट
Kanpur News - कानपुर में एक महिला बैंक कर्मी ने पार्टी के बाद अपने सहकर्मियों के साथ विवाद के बाद मारपीट का सामना किया। आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता की और उसे सड़क पर गिराकर पीटा। पीड़िता ने ग्वालटोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें छेड़खानी और लूट का आरोप लगाया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कानपुर, संवाददाता। फाइनेंशियल क्लोजिंग के बाद साथियों के साथ पार्टी मनाने गई महिला बैंक कर्मी का किसी बात को लेकर दो साथियों से विवाद हो गया। जहां से लौटते वक्त वीआईपी रोड युवकों ने महिला के साथ मारपीट की। राहगीरों की भीड़ जुटने पर आरोपित धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने छेड़खानी और लूट का आरोप लगाकर ग्वालटोली पुलिस से शिकायत की। कल्याणपुर निवासी युवती एक निजी बैंक में कर्मचारी है। युवती के अनुसार फाइनेंशियल क्लोजिंग के बाद बुधवार को बैंक की ओर कर्मचारियों को वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी दी थी। आरोप है कि जहां स्टॉफ के शिव सिंह और विवेक नशे की हालत में पहुंचकर अश्लीलता करने लगे।
विरोध करने पर आरोपित मारपीट पर उतारू हो गए। सहकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। जिसके बाद पार्टी से लौटते वक्त आरोपियों ने उन्हें बीच सड़क पर रोककर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें सड़क पर गिराकर पीटा। राहगीरों की भीड़ लगने पर आरोपित धमकाते हुए भाग निकले। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपित आर्य नगर निवासी विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपित कल्याणपुर निवासी शिव सिंह की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


