मामूली विवाद में महिला को पीट काट दी नाक

Apr 05, 2026 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - फोटो सरसौल। महाराजपुर के फुफुवार सुई थोक गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों

मामूली विवाद में महिला को पीट काट दी नाक

महाराजपुर के फुफुवार सुई थोक गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला को मारापीटा और धारदार हथियार से वार कर उसकी नाक काट दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फुफुवार सुई थोक गांव की निवासी मायादेवी के अनुसार बीती 29 मार्च की रात करीब नौ बजे गांव के ही भिखारी लाल, रवि और अरुणा देवी ने पीड़िता को बेवजह गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी डंडों से पीटा। साथ ही धारदार हथियार से वार कर नाक काट दी। इसके बाद आरोपित धमकाते हुए चले गये।

घटना के बाद पीड़िता ने महाराजपुर थाने में मामले की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।