दहेज में कार न देने पर महिला को किया प्रताड़ित, जेठ पर छेड़खानी का आरोप

Feb 06, 2026 10:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - सरसौल के महाराजपुर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शादी के बाद से लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

दहेज में कार न देने पर महिला को किया प्रताड़ित, जेठ पर छेड़खानी का आरोप

सरसौल। महाराजपुर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर आरोपित फौजी पति समेत ससुरालीजनों ने उन्हें प्रताड़ित किया। साथ ही जेठ ने अकेला पाकर उनके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर के आदेश पर महाराजपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। महाराजपुर निवासी महिला के अनुसार उनका विवाह 10 मई 2023 को महाराजपुर के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उनका पति सेना में है और शहर से बाहर तैनात है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से आरोपित पति समेत ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे।

मांग पूरी न होने पर आरोपित उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। लेकिन वह वैवाहिक जीवन बचाने के लिए आरोपितों की प्रताड़ना सहन करती रही। पीड़िता ने बताया कि उनके पति ड्यूटी के चलते बाहर थे। तभी जेठ ने उन्हें अकेला पाकर छेड़खानी की। इस पर उन्होंने पति समेत सास व ससुर से शिकायत की तो उन लोगों ने उल्टा उन्हें ही भला बुरा कहा। इसके बाद आरोपित उन्हें मायके छोड़ आये। पीड़िता ने बताया कि बीती 18 मार्च 2025 को जेठ उन्हें वापस मायके से ससुराल ले आये और फिर से उन्हें मारापीटा। साथ ही उनकी हत्या कर देने की साजिश भी बनाई। जिसके बाद उन्होंने अपने मायके में शिकायत की। मायके पक्ष के लोग वापस उन्हें ले गये। उसके बाद से आरोपित लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।