Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWoman Alleges Dowry Abuse and Forced Abortion by In-laws in Jajmau
दहेज के लिए महिला को पीटा  गर्भपात करवाने का भी आरोप

दहेज के लिए महिला को पीटा गर्भपात करवाने का भी आरोप

संक्षेप:

Kanpur News - जाजमऊ में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि जब उसने दो लाख रुपये लाने से इनकार किया, तो आरोपितों ने जबरन गर्भपात करा दिया। महिला ने जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है।

Jan 12, 2026 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में एक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपित पति समेत ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही आरोपितों ने जबरन गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ निवासी पीड़िता के अनुसार उनका विवाह इलाके के युवक से बीती एक जनवरी 2023 को हुआ था। विवाह के बाद से ही आरोपित पति समेत अन्य ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपित उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि पति अक्सर शराब के नशे में आकर उससे अप्राकृतिक संबंध भी बनाता था। जिसका विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह से मारता पीटता था। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में वह गर्भवती हो गई, लेकिन ससुरालीजनों ने मायके से दो लाख रुपये लाने पर ही बच्चे को जन्म देने की शर्त रखी। इनकार करने पर उन्होंने जबरन दवाएं देकर गर्भपात करवा दिया। आरोपितों की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में शिकायत की। समझाने पर भी ससुरालीजनों के स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आया। बीती दो जनवरी की शाम सभी आरोपितों ने फिर दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की। विरोध पर उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।