पुराने विवाद में घर मे घुसकर की मारपीट, ईंट-पत्थर चलाए
Kanpur News - पुराने विवाद में घर मे घुसकर की मारपीट, ईंट-पत्थर चलाए पुराने विवाद में घर मे घुसकर की मारपीट, ईंट-पत्थर चलाए

चकेरी। टटियन झनाकां में एक महिला ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद में आरोपितों ने घर मे घुसकर महिला से मारपीट की। साथ ही ईंट-पत्थर भी चलाए। पीड़िता ने चकेरी थाने में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चकेरी के टटियन झनाकां निवासी रेनू वर्मा के अनुसार, एक फरवरी की शाम को पुराने विवाद के चलते रोहित, अमित, गणेश और मुन्नू उनके घर मे घुस आए और पीड़िता को अकेला पाकर मारपीट की। लोगों के जमा होने पर आरोपित उस समय भाग गए। लेकिन, उसी रात को दोबारा घर के बाहर आए और घर पर ईंट-पत्थर चलाकर धमकी देते हुए भाग गए।
इसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


