
देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किए अश्लील वीडियो
संक्षेप: Kanpur News - - शिकायत पर ससुरालियों ने विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने का किया प्रयास अतिरिक्त दहेज में प्लॉट देने न देने पर विवाहिता ने लगाया प्रताड़ित करने क
- अतिरिक्त दहेज में प्लॉट देने न देने पर विवाहिता ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में महिला ने देवर पर दुष्कर्म का प्रयास, पति पर गला दबाकर कीड़े मारने वाली दवा पिलाने व सोशल मीडिया पर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड करने गंभीर आरोप लगा ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर निवासी महिला के मुताबिक चार वर्ष पहले उसकी शादी कन्नौज के तिर्वा अन्नपूर्णा नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने लगभग 50 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में प्लॉट मांगने लगे।

असमर्थता जताने पर प्रताड़ित करने लगे। गत पांच फरवरी की रात पति घर पर नहीं थे। जिसके चलते वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी देवर आया उनके साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। आरोप है कि घटना की जानकारी जब उन्होंने पति व सास को दी, तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पति ने तो जबरन कीड़े मारने वाली दवा पिलाकर उसे मारने का प्रयास किया। घटना की जानकारी महिला ने अपने पिता को दी। महिला पिता व भाई के साथ अपने मायके आ गई। इससे पति भड़क गया। उसने इंस्टाग्राम पर महिला के नाम से फर्जी आईडी बना उसकी अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड कर दी। कल्याणपुर एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




