Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWoman Accuses Husband of Domestic Abuse and Dowry Harassment in Kalyanpur
समलैंगिक दोस्त व पालतू कुत्तों के साथ सोता है पति, दर्ज कराई रिपोर्ट

समलैंगिक दोस्त व पालतू कुत्तों के साथ सोता है पति, दर्ज कराई रिपोर्ट

संक्षेप: Kanpur News - - पीड़िता के मुताबिक पति इन सभी के साथ सोने का बनाता दबाव, करता था मारपीट- तंग आकर मुंबई से वापस लौटी पीड़िता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न क

Tue, 4 Nov 2025 07:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

- पीड़िता के मुताबिक पति इन सभी के साथ सोने का बनाता दबाव, करता था मारपीट - तंग आकर मुंबई से वापस लौटी पीड़िता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में एक महिला ने पति पर अपने दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध रखने व ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर निवासी महिला के मुताबिक अप्रैल 2024 को उसकी शादी कानपुर के ही एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ससुरालियों ने उसे जबरन पति के साथ मुंबई भेज दिया। वहां रह रहे दोस्त के साथ पति के पहले से ही समलैंगिक संबंध थे। पति अपने दोस्त व पालतू कुत्तों के साथ ही सोता था। इतना ही नहीं उसे भी साथ में सोने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिससे तंग आकर वह अपनी ससुराल वापस लौट आई। जहां ससुर ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने तक उसे घर के अंदर न घुसने देने की बात कह कर वहां से भगा दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।