Kanpur News: जंगली जानवर के हमले से नलकूप पर लेटे किसान की मौत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर देहात के ररौंख गांव में एक किसान राम प्रकाश पर शुक्रवार रात जंगली जानवर ने हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। फोरेंसिक और वन विभाग जांच कर रहे हैं।

Kanpur News: जंगली जानवर के हमले से नलकूप पर लेटे किसान की मौत

Kanpur News: कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौंख गांव के एक किसान पर शुक्रवार रात मे नलकूप पर सोते समय जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ व इंस्पेक्टर मंगलपुर ने घटना की छानबीन की, जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ररौंख गांव के रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग राम प्रकाश शुक्रवार को अपने नलकूप पर सोने के लिए खेत पर गए थे। वहां सोते समय रात में जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जानवर के हमले में उनका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सुबह उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजन जब खेत पर पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में मृत पड़े मिले। जानकारी मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी सिया दुलारी बदहवास हो गईं, जबकि पुत्र सुनील उर्फ अल्लू पाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही सीओ डेरापुर धर्मेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर मंगलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में जंगली जानवर के हमले से बुजुर्ग की मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी.

जंगली जानवर के हमले से लोगों में दहशत

ररौंख गांव के बुजुर्ग राम प्रकाश पर सेाते समय जंगली जानवर के हमले से मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। बुजुर्ग पर भेड़िए या लकडबग्घे ने हमला किया या फिर कोई बड़े हिंसक जानवर के हमले से बजुर्ग की जान चली गई। यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इसको लेकर ग्रामीणों में अटकलों का दौर जारी रहा। इधर ग्रामीण रात के समय फसलों की रखवाली को जाने मे खतरा भांपकर सहमे नजर आए.

वन विभाग ने शुरू की जांच, अभी तक नहीं मिले जानवर के साक्ष्य

नलकूप पर लेटे बजुर्ग की जंगली जानवर के हमले से हुई मौत के मामले में वन विभाग के कर्मियों रवी व फारेस्ट गार्ड रोहित ने मौके पर जाकर छानबीन की। वनाधिकारी प्रोमिला ने बताया कि वन विभाग की टीम छानबीन कर रही है। मौके पर जानवर के पंजों आदि के निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल से दूर भी निशान देखने के लिए निर्देशित किया गया है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किसान राम प्रकाश की उम्र क्या थी?−
किसान राम प्रकाश 65 साल के थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: जंगली जानवर के हमले से नलकूप पर लेटे किसान की मौत