Weather Update Relief from Heat in Uttar Pradesh Until April 20 अब 20 अप्रैल तक यूपी में रहेगी गर्मी से राहत, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWeather Update Relief from Heat in Uttar Pradesh Until April 20

अब 20 अप्रैल तक यूपी में रहेगी गर्मी से राहत

Kanpur News - अब 20 अप्रैल तक यूपी में रहेगी गर्मी से राहत अब 20 अप्रैल तक यूपी में रहेगी गर्मी से राहत अब 20 अप्रैल तक यूपी में रहेगी गर्मी से राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरTue, 15 April 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
अब 20 अप्रैल तक यूपी में रहेगी गर्मी से राहत

कानपुर। उत्तर प्रदेश में 20 अप्रैल तक गर्मी से राहत रहेगी। पश्चिमी विक्षोभों की लगी झड़ी के कारण तापमान अधिक नहीं चढ़ेंगे। 11 अप्रैल के बाद से अब तक तापमान सामान्य या इससे नीचे रहे हैं। अगले पांच दिनों में भी तापमान का ट्रेंड यही रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रहा जो सामान्य से कम था। नौ अप्रैल को आए पश्चिमी विक्षोभ के बाद से प्रदेश के किसी न किसी क्षेत्र में आंधी-पानी जारी है। इसका असर तापमानों पर पड़ रहा है। 07 अप्रैल को अधिकतम पारा 39.5 डिग्री रहा था जो 11 अप्रैल को 34.2 डिग्री पर आ गया जो सामान्य से नीचे है। इसके बाद से लगातार दिन का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है।

हल्के बादलों के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। नौ अप्रैल को न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री रहा था। पर 11 को 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद से तापमान 22 पर नहीं पहुंचा। हल्की बदली के कारण रात के तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बने हुए हैं। लेकिन, तेज ठंडी हवाओं के कारण रात की गर्मी का अहसास कम हो गया है।

20 अप्रैल तक रात के तापमान अधिक हो सकते हैं क्योंकि बादलों की घेराबंदी बढ़ सकती है। इससे पहले 18 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बुधवार को पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके बाद से फिर मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। दिन के तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहेंगे, लेकिन रात का पारा तेजी से बढ़ सकता है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे उत्तर प्रदेश के जिलों में पड़ेगा। कानपुर में 18 अप्रैल को यहां गरज चमक के साथ आंधी-पानी की भी संभावना है। 19 को भी इसका असर बना रहेगा। यदि आगे कोई मौसमी सिस्टम नहीं बनता है तो 20 या इसके बाद से तापमान चढ़ सकते हैं।

इंसेट

भूकंप: तीव्रता कम होने से बचा कानपुर

कानपुर। मंगलवार तड़के (04:39 बजे) नेपाल में केंद्रित भूकंप की फ्रीक्वेंसी कानपुर के नजदीक तक पहुंचीं। रिचटर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 रही। इसकी गहराई 25 किमी थी। इस कारण फ्रीक्वेंसी हल्की हो जाने से कानपुर में कोई खास असर नहीं पड़ा पर इसके सर्किल की जद में रहा। मार्च में भी इसी तरह का अधिक तीव्रता का भूकंप नेपाल में आ चुका है। इसके सर्किल में भी कानपुर था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार कानपुर तक लो फ्रीक्वेंसी आ रही हैं। लो फ्रीक्वेंसी के कारण कानपुर में लोगों को अहसास नहीं हुआ।

अप्रैल अधिकतम न्यूनतम

11 34.2 19.4

12 34.8 20.8

13 35.0 21.8

14 34.8 21.0

15 35.8 20.8

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।