Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsWeather Change Risks Heart and Lung Patients Tragic Incident in Bhognipur
सर्दी के साथ बढ़ने लगी सीने की बीमारी, एक की गई जान

सर्दी के साथ बढ़ने लगी सीने की बीमारी, एक की गई जान

संक्षेप: Kanpur News - बदले मौसम में लापरवाही से हृदय और स्वांस रोगियों की सेहत को खतरा हो सकता है। सर्दी में सुबह सैर करना दिल के रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। भोगनीपुर में एक बुजुर्ग की सर्दी और सीने में दर्द के कारण मृत्यु हो गई, जिससे परिवार में शोक फैल गया।

Wed, 5 Nov 2025 11:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

बदले मौसम में लापरवाही हृदय व स्वांस रोगियों के लिए काफी नुकसान देह हो सकती है। यद्यपि मार्निंग वॉक सेहतमंद जिंदगी की कुंजी है, लेकिन सर्दी के मौसम में सुबह सैर पर जाना दिल के रोगियों व बुजुर्गों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। मौसम बदलते ही सीने के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। बुधवार को भोगनीपुर क्षेत्र के गुरगांव के रहने वाले एक बजुर्ग की सर्दी लगने व सीने में तेज दर्द से जान चली गई। जिले में सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। पारा गिरने व ठंडी हवाओं से बदला मौसम हृदय रोगियों व स्वांस के मरीजों के साथ रात में खेतों में डेरा डाले किसानों के लिए घातक साबित होने लगा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे लोगों की सेहत बिगड़ रही है। बुधवार सुबह भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरूगांव के रहने वाले साठ साल के राकेश कुमार की सुबह घूमकर घर आने के बाद अचानक सीने में तेज दर्द से हालत बिगड़ गई। उनको भतीजे ओमजी व परिजन तत्काल गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां लाए। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजवीर सिंह ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन बिलख पड़े। बाद में परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के बाद शव लेकर वापस घर चले गए।