बैट्री व इंवर्टर चोरी का मुकदमा दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - डेरापुर। संवाददाता थाना क्षेत्र के अगवासी गांव स्थित सरकारी पानी की टंकी व मरहना

डेरापुर। संवाददाता थाना क्षेत्र के अगवासी गांव स्थित सरकारी पानी की टंकी व मरहना की पानी की टंकी से चोर बैट्री व इन्वर्टर पार कर दिया। अगवासी निवासी हमीद अली ने बताया कि वह सरकारी पानी की टंकी पर चौकीदारी का कार्य करता है। 29 मार्च की देर रात चोर टंकी परिसर से दो बैट्री व एक इन्वर्टर चोरी कर ले गए। वहीं मरहना गांव स्थित टंकी से दो बैट्री व एक इन्वर्टर चोरी होने के मामले में चौकीदारी धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


