ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरट्यूबवेल खराब होने से राजपुर में पानी का संकट

ट्यूबवेल खराब होने से राजपुर में पानी का संकट

कस्बा राजपुर में 22 हजार लोगों को पानी मुहैया कराने वाले जल निगम के दोनों टयूबवैल खराब पडे़ हुए हैं। इससे लोगों के सामने पानी की विकराल समस्या खड़ी हो गई है। पानी की किल्लत से जूझ रही जनता ने कई बार...

ट्यूबवेल खराब होने से राजपुर में पानी का संकट
Center,KanpurThu, 01 Jun 2017 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा राजपुर में 22 हजार लोगों को पानी मुहैया कराने वाले जल निगम के दोनों टयूबवैल खराब पडे़ हुए हैं। इससे लोगों के सामने पानी की विकराल समस्या खड़ी हो गई है। पानी की किल्लत से जूझ रही जनता ने कई बार सत्ताधारी नेताओं से लेकर जल निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई मगर बात नहीं बनी। लोगों में रोष व्याप्त है। राजपुर में नगर निगम के दो टयूबवैल हैं। 2 नंबर टयूबवैल वर्ष 2012-13 से खराब पड़ा हुआ है। इसको विभाग की लापरवाही के कारण आज तक नहीं बनवाया गया। एक नंबर टयूबवैल से जनता को पानी मुहैया कराया जा रहा था। दस दिन पूर्व बचा वह भी टयूब वैल खराब हो गया जिससे 22 हजार लोगों के सामने पानी की विकराल समस्या खड़ी हो गई है। लोग पानी दूर दराज से लाने को मजबूर हैं। कस्बे व गांव में लगे सरकारी हैंड पंप ज्यादा तर खराब दशा में पडे़ हैं। जल निगम के दायरे में कस्बा राजपुर के अलावा जैनपुर और पैलावर गांव भी आते हैं। उनको पानी मुहैया कराया जाता है। राजपुर से अतुल कुमार, योगेश पोरवाल, देवेश पोरवार, अंकित विश्नोई, अवध विश्नोई, जैनपुर से रामू पंडित, अजय सिंह, सत्तेश्वर, ब्रजलाल, पैलावर गांव से कल्लू पांडेय, हरदयाल, सरमन सिंह, अवधेश आदि लोगों ने बताया कि सत्ता में बैठे असरदार नेताओं से लेकर जल निगम के जिम्मेदार अधिकारियों तक कई बार पानी की विकराल समस्या से अवगत करा चुके हैं। बावजूद इसके जल निगम की सूखी टंकी सफेद हाथी बनी खड़ी है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। राजपुर जल निगम के सुपर वाइजर अतीक अहमद ने बताया कि दोनों टयूबवैल री-बोर में पडे़ हैं। शासन से पैसा नहीं आने में देरी हो रही है। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें